Breaking News

Breaking News
Loading...

 

Taj Mahal yatra ki sampurn jankari | Agra Tourist Places | ताजमहल यात्रा की सम्पूर्ण जानकारी

हैल्लो दोस्तों कैसे हो आप सभी ,मै इस चैनल का होस्ट और आप सभी का दोस्त आर के पोद्दार, आज के इस आर्टिकल में ,मैं लेकर आया हु ताजमहल से जुड़ी कुछ रोचक बाते साथ ही साथ आप को बताऊंगा यहाँ तक पंहुचा जय कैसे ताजमहल के आस पास कौन कौन सी घूमने की जगह और सस्ती यात्रा से जुड़ी सभी बातो को इस वीडियो में कवर करूँगा , सो दोस्तों हमारे चैनल पे अगरआप नए है तो निचे दिए गए रेड बटन को दवा कर फोल्ल्वो  कर ले, तो चलिए दोस्तों चलते है ताज की यात्रा पे  !

ताज महल भारत के उत्तर प्रदेश के आगरा सहर में स्थित है। यह भारत की राजधानी दिल्ली से लगभग 200 किलोमीटर की दूर पर उपस्थित है। भारत के सबसे अधिक देखे जाने वाले पर्यटन स्थलों में ताजमहल, को गिना जाता है ! ताजमहल एक मुग़ल वास्तुकला का उत्कृष्ट नमूना है। इसकी वास्तु शैली फ़ारसी, तुर्क, भारतीय और इस्लामी वास्तुकला के घटकों का अनोखा मेल है। सन् १९८३ में, ताजमहल युनेस्को विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया गया । इसके साथ ही इसे विश्व धरोहर में सर्वत्र प्रशंसा पाने वाली, अत्युत्तम मानवी कृतियों में से एक बताया गया । ताजमहल को भारत की इस्लामी कला का रत्न भी घोषित किया गया है।

इसे भी पढ़े :-कोरोना संकट काल में भारतीय रेलवे ने लोगों को दी बड़ी राहत 12 सितंबर से 80 नई स्पेशल ट्रेनें चलाएगी

ताजमहल सफेद संगमरमर से बना एक विशाल मक़बरा है, जिसे मुगल सम्राट शाहजहाँ से अपनी पत्नी मुमताज़ की याद में 1631 से  1648 के बीच बनवाया था। ताजमहल का निर्माण कार्य करीब 22 वर्षों में पूर्ण हुआ था, जिसमें लगभग बीस हजार मजदूरों का योगदान माना जाता है। इसका मुख्य गुंबद 60 फीट ऊंचा और 80 फीट चौड़ा है।  2007 में, इसे विश्व के नए 7 अजूबो में पहल का विजेता घोषित किया गया। ताजमहल प्रत्येक वर्ष 20 से 40 लाख दर्शकों को आकर्षित करता है, जिसमें से 200,000 से अधिक विदेशी होते हैं। अधिकतर टूरिस्ट यहाँ अक्टूबर, नवंबर और  फरवरी के महीनों में आते हैं।

ताजमहल को रात में भी देखा जा सकता है, लेकिन पूर्णिमा से दो दिन पूर्व और दो दिन पश्चात् ही देखने दिया जाता है। ताजमहल को भारतीय पुरातत्व संस्था द्वारा संचालित किया जाता है ! इस संस्था का कार्यालय आगरा में माल रोड से लगा हुआ है। इसमें जाने हेतु ,भारतीय नागरिक से ₹५०० रूपया और गैर-भारतीय नागरिक से ₹750 रूपया  लिया जाता है। रात में देखने का समय 8:30 से 9:०० तक और 9:00 से 9:30 तक है, लेकिन आपको लगभग तीस मिनट पहले ही यहाँ आना होता है, जिससे सुरक्षा हेतु आपकी जाँच की जा सके। रात के समय देखने वालों को ताजमहल से लगभग दो सौ मीटर दूर रखा जाता है


ताजमहल यमुना नदी के किनारे इस लिए बनवाई गई थी ! क्यूंकि ताजमहल की न्यू एक लकड़ी पर टिकी हुई है !सुनकर आप को हैरानी होगी लेकिन ये सच है ये लकड़ी नदी से हमेसा नमी को खींचती रहती है ! जिससे की लकड़ी हमेसा सख्त रहती है ! और तकमहल सालो साल उसी तरह खड़ा रहता है ! ताजमहल  का  रंग दिन में कई बार बदलता रहता है ! इसका कारन है इसमें  लगे 28 प्रकार के रत्न और पत्थर ! जो  की एशिया चीन तिब्बत और श्रीलनका से मंगवाए गए थे !

ऐसा भी कहा जाता है, कि शाहजहाँ ने उन कारीगरों के अंगच्छेदन आदि करा दिये थे, या मरवा दिया था, जिन्होंने ताजमहल के  निर्माण कार्य से जुड़े थे । परंतु इसका कोई साबुत कही नहीं मिलता । कुछ लोगों का कहना है, कि ताजमहल के निर्माण से जुडे़ लोगों से यह करारनामा लिखवा गया था, कि वे ऐसे रूप का कोई भी दूसरी इमारत नहीं बनाएंगे। ऐसे ही दावे कई प्रसिद्ध इमारतों के बारे में की जाती हैं।  हालांकि यह केवल अफवाहें हैं,

तो चलिए दोस्तों इतना कुछ तो हमने ताजमल के बारे जान ही लिया अब वहां तक हमें पहुंचना कैसे है इसे भी जान लेते है , यहाँ पहुंचने के लिए आप पहले दिल्ली भी जा सकते है ! नहीं तो ताजमहल के नजदीकी हवाई अड्डा,खेरजा हवाई अड्डा ऋतुओं के अनुसार अपनी सेवा प्रदान करता है। जिसका टिकट आप को ऑनलाइन मिल जायेगा ,आगरा में देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाली ट्रेनों का एक अच्छा नेटवर्क भी है। आगरा छावनी मुख्य रेलवे स्टेशन के अलावा, राजा-की-मंडी और आगरा किले अन्य दो रेलवे स्टेशन भी 
 महजूद हैं।


जिसका टिकट भी आप ऑनलाइन से बुक करावा सकते है वैसे ट्रैन का टिकट स्टेशन से भी मिल सकता है आगरा से कई महत्वपूर्ण शहरों के बिच नियमित बस सेवाएं चलती हैं। जिसका किराया १०० से ३०० के बिच लग सकता हैं, यदि आप दिल्ली से आगरा आ रहे हैं। तो आप टैक्सी को किराये पर भी ले सकते हैं| जिसका आप को १००० से १२०० तक पेय करना पर सकता है ! आप चाहे तो प्रिवेट कार भी ले सकते है जिसका किराया ३५०० से ४००० तक हो सकता है !

ताजमहल के आस पास बहुत सारे घुमने लायक सूंदर जगह  है जो आप घूम सकते है !जैसे की आगरा का किला,चार बाग,बालकेश्वर मंदिर ,कैलाश मंदिर ,अकबर चर्च  ,गुरुद्वारा गुरु का ताल  ,चीनी का रोजा ,जामा मस्जिद एक बड़ा मस्जिद है, जिसे 1648 में बनाया गया था।

यहां खाने के लिए भी बहुत सरे वराइटिस आप को मिल जायेगे  ! जिन्हें चाट खाना पसंद है, उनके लिए तो आगरा स्वर्ग जैसा है। यहाँ चाट के कई अलग अलग प्रकार आप को मिल जायँगे । इसके अलावा कई जगह आलू टिक्की, पनीर टिक्का आदि भी मिलता है। यहाँ  आप को बहुत सारे भोजनआलय मिल जायेंगे जैसे प्रिया भोजनालय,कामत होटल, रहने के लिए सस्ता होटल, होटल कमल,होटल नील कंठ,होटल शीला यहाँ आपको एक रूम के ४०० से १२०० पेय करना पर सकता है ! इसके अलावा इससे ज्यादा के भी होटल आप को मिल जाएंगे आप अपने हिसाब से देख लीजियेगा ,

यात्रा के लिए ऑनलाइन टूर पैकेज भी आप देख सकते है मेक माय ट्रिप ,GOIBIBO ,YATRA . COM जैसे बहुत सारे वेबसाइट है इंटरनेट पे  जहाँ आप अपने बजट के हिसाब से पैकेज ढूंढ सकते है, और ताजमहल यात्रा से सम्बंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए इस 9933115444 नंबर पे संपर्क कर सकते है  , तो दोस्तों अगर यह आर्टिकल आप सभी को अच्छा लगा हो तो एक like करदे अपने दोस्तों को शेयर करे और आप अपनी सुझाव कमेंट में जरूर लिखे ! अंत में सबसे सबसे बरी बात , यात्रा के दौरान सचेत रहिये सुरक्छित रहिये ! 
जय हिन्द जय भारत 


खरीद दारी के लिए :-  Amazon 

Post a Comment

Previous Post Next Post