Breaking News

Breaking News
Loading...

 

खोरीबाड़ी पुलिस ने गुप्त अभियान चलाकर ब्रॉउन शुगर के साथ नेपाल के एक युवक को किया गिरफ्तार।

खोरीबाड़ी : 12/02/2021 पानिटंकी पुलिस फरी द्वारा गुप्त अभियान चलाकर पानिटंकी टैक्सी स्टैंड से ब्रॉउन शुगर के साथ नेपाल के एक युवक को गिरफ्तार किया गया। 

युवक की पहचान नेपाल के मेचीडॉरा, काकरभिट्टा इलाके के देवेन्द्र थापा 28 के रूप में हुई। पुलिस सुचना के आधार पर युवक को पानीटंकी टैक्सी स्टैंड इलाके से गिरफ्तार कर उसकी तलाशी ली गई तो उस युवक के पास से 200 ग्राम ब्रॉउन शुगर बरामद किया गया। 

इसे भी पढ़े :- खोरीबाड़ी नेपाल सीमा अन्तर्गत मदनजोत जूनियर स्कूल में एसएसबी 41वीं बटालियन की ओर से तीस दिवसीय हेंडमेड ज्वेलरी कोर्स प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ।

तत्काल उक्त युवक को गिरफ्तार किया गया और खोरीबाड़ी पुलिस स्टेशन लाया गया। युवकों से पूछताछ के बाद पता चला कि वह भारत से नेपाल कि ओर इस ब्रॉउन शुगर को लेजा रहे थे। 

पानीटंकी इलाके के कई जगहों में इस तरह के नशीले पदार्थ बेचे जाते है। इस तरह के नशीले पदार्थ आने वाले नस्ल और कम उम्र के युवक को अपने चपेट में लिए जा रहे है। 

इसे भी पढ़े :- दिनदयाल जी कि पुन्यतिथि के अफसर पर खोरीबाड़ी बुरागंज मन्डल महिला मोर्चा कि ओर से पदयात्रा कीया गया।

इस तरह के अभियान पुलिस प्रशासन को बड़ी कठोरता से करनी होगी। गिरफ्तार युवक को आज सिलीगुड़ी अदालत भेजा जाएगा और उस युवक पर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ब्युरो रिपोर्ट : रोज खबर दुनिया।                           Amazon

खोरीबाड़ी पुलिस ने गुप्त अभियान चलाकर ब्रॉउन शुगर के साथ नेपाल के एक युवक को किया गिरफ्तार।


Post a Comment

Previous Post Next Post