Breaking News

Breaking News
Loading...

 

पानिटंकी नेपाल सिमा अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 327 पर भयानक सड़क दुर्घटना।

खोरीबाड़ी : पानिटंकी नेपाल सीमा अंतर्गत सड़क के किनारे एक होटल में यात्री वाहक बस नियंत्रण खो कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 

इस दुर्घटना में 5 लोगों को गंभीर रूप से चोट लगी। यह दुर्घटना गुरुवार को दोपहर 12 बजे के आस पास राष्ट्रीय राजमार्ग 327 पर नेपाल सीमा पानिटंकी बाजार में हुई।

 सिलीगुड़ी से खोरीबाड़ी जा रही एक यात्री बस ने नियंत्रण खो दिया और मोटरसाइकिल को बचाने की कोशिश करते हुए पहले एक पुलिया से टकरा गई।  

इसे भी पढ़े :- खोरीबाड़ी पानिटंकी नेपाल सीमा अंतर्गत टैक्सी स्टैंड में रुकी हुई एक टाटा सूमो में अचानक लगी आग।

बाद में, यात्री बस नियंत्रण खो दिया और राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे एक होटल में सीधा प्रवेश कर गई। होटल में 5 लोग बैठे थे जिसमें 2 लोग बस के नीचे दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।  

स्थानीय लोग ने बचाव अभियान कर बस पलट दिया और गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बस के नीचे से बचाया गया। कुल पांच लोगों को गंभीर हालत में नक्सलबाड़ी ग्रामीण अस्पताल भेजा गया है। 

इसे भी पढ़े :- एसएसबी 41वी बटालियन द्वारा 30 दिनों का मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण की सुरुआत।

दो बकरियों की मौत हो गई है। बस यात्रियों में से कोई भी घायल नहीं हुआ। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर आ गई। दुर्घटना के कारण काफी देर तक यातायात बाधित रहा। 

बाद में पानिटंकी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लाया। बस चालक फरार हो गया। दुर्घटनाग्रस्त बस को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। 

ब्युरो रिपोर्ट : रोज खबर दुनिया।                                        Amazon


Post a Comment

Previous Post Next Post