Breaking News

Breaking News
Loading...

 

विधानसभा चुनावों में यह पहली बार है जब घर-घर वोटिंग शुरू हुई है।

फाँसीदेवा : विधानसभा चुनावों में यह पहली बार है जब घर-घर वोटिंग शुरू हुई है। आज फाँसीदेवा ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों में मतदान शुरू हो गया है। 

फाँसीदेवा ब्लॉक के कुल 91 मतदाता जिन्होंने अपने घरों से वोट डालने के लिए आवेदन किया था। फाँसीदेवा ब्लॉक डेवलोपमेन्ट अधिकारी संजू गुहा मजुमदार के अनुसार आज उन सभी के वोट लिए गए। 

इसे भी पढ़े :- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा चुनावी अभियान में फाँसीदेवा के कमला बागान पहुंचे।

उन्होंने यह भी बताया कि सभी मतदाता 80 वर्ष से अधिक आयु के हैं। साथ ही कोरोना प्रभावित, विकलांग मतदाताओं को केवल इसलिए घर-घर जा कर मतदान लिए जा रहे है। 

क्योंकि वे मतदान केंद्र तक नहीं जा सकते हैं। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार फाँसीदेवा ब्लॉक में घर-घर वोटिंग शुरू किया गया।

ब्युरो रिपोर्ट : रोज खबर दुनिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post