Breaking News

Breaking News
Loading...

 

ऐकानवतीर स्वयंसेवी संस्था की ओर से बुढागंज के चरनाजोत में जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन वितरण किया गया।

खोरीबाड़ी : ऐकानवतीर स्वयंसेवी संस्था की ओर से आज बुढागंज के चरनाजोत में जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन सहित अन्य आवश्यक सामाग्री वितरण किया गया। 

इस दौरान संस्था के सहायक सचिव सुष्मिता सेन गुप्त, अनंदिता पाल, किशोरी मोहन सिंह, विधुत दास, बबलू बर्मन, राजीव सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे। 

जानकारी देते हुए किशोरी मोहन सिंह ने बताया कोरोना महामारी के कारण खाद्य समस्या को देखते हुए ऐकानवतीर संस्था की ओर से बुढागंज अंचल के चरनाजोत में जरूरतमंद लोगों को भोजन कराने का कार्यक्रम की शुरुआत की गई। 

साथ ही आवश्यकता अनुसार लोगों के बीच विटामिन की टैबलेट, मास्क, साबुन भी दिया गया।उन्होने बताया संस्था की ओर से इसी स्थान पर अगले सात दिनों तक जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया जाएगा।

ब्यूरो रिर्पोट : रोज खबर दुनियां।

Post a Comment

Previous Post Next Post