Breaking News

Breaking News
Loading...

सशस्त्र सीमा बल 19वी वाहिनी ठाकुरगंज के द्वारा पाठामारी में नागररिक कल्याण कार्यक्रम आयोजित।

खोरीबाड़ी : सशस्त्र सीमा बल 19वी वाहिनी ठाकुरगंज के द्वारा पाठामारी में नागररिक कल्याण कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम के तहत् गोद लिए गए उत्क्रमित मध्य विद्यालय पाथामारी और उत्क्रमिक मध्य विद्यालय लोधावारी स्कूलों को  डेस्क बेंच दिया गया। 

साथ ही  ग्रामीणों के लिए निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर तथा पशु चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसएसबी 19वीं वाहिनी कमांडेट मितुल कुमार, उप कमांडेट नवीन कुमार राय, 

सहायक कमांडेट डॉ. भरत चौधरी, सहायक कमांडेट चिकित्सा  डॉ. सुमित कुमार चौरसिया, निरीक्षक शहरयार , पशु चिकित्सक डॉ. मोनालिशा, मुखिया, स्कूली शिक्षक, बच्चे व ग्रामीणों ने कार्यक्रम में मौजूद थे।

ब्यूरो रिपोर्ट : रोज खबर दुनियां।

 

Post a Comment

Previous Post Next Post