Breaking News

Breaking News
Loading...

 

एसएसबी 19 वी वाहिनी के वाहिनी मुख्यालय और सभी समवाय में आज वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

खोरीबाड़ी : एसएसबी 19 वी वाहिनी के वाहिनी मुख्यालय और सभी समवाय में आज वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

इस दौरान एसएसबी 19 वी वाहिनी कमांडेंट मितुल कुमार के साथ दितीय कमान अधिकारी जय प्रकाश, उप कमांडेट  रविकांत दिवेदी, सहायक कमांडेट ( चिकित्सा ) डॉ . सुमित कुमार चौरसिया  अन्य अधिकारियों व जवानो, संदीक्षा सदस्य और ग्रामीणो ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। 

19 वी वाहिनी के सभी समवाय और बाहरी क्षेत्र में कुल 2000 पौधा रोपण किया गया। कमांडेंट मितुल कुमार ने वृक्षारोपण के महत्व के बारे में सभी को अवगत कराते हुए कहा की पेड़ हमारे मित्र ही न ही हमारे जीवन रक्षक भी है, इन्ही पेड़ से हमे जीवनरुपि ऑक्सीजन  प्राप्त होता है।  

इस मानसून में वाहिनी के अधिकार क्षेत्र में अधिक से अधिक वृक्षारोपण कार्य किया जाएगा। सीमा पर तैनात हम एस एस बी के सदस्य अपने सेवा सुरक्षा एवं बंधुत्व की भावना के साथी साथ सीमावर्ती क्षेत्रो वृक्षारोपण अभियान को आगे भी चलाते रहेंगे।

ब्यूरो रिपोर्ट : रोज खबर दुनियां।

Post a Comment

Previous Post Next Post