Breaking News

Breaking News
Loading...

26 लाख लूट की घटना में दार्जिलिंग पुलिस के खोरीबाड़ी थाना को मिली सफलता।

खोरीबाड़ी : थानजोड़ा के श्रमिको को श्रम का भुगतान करने जाते समय गुरुवार को खारीबाड़ी प्रखंड के सोनाचांदी चाय बागान में 26 लाख लूट की जो घटना घटी थी। 

उस घटना के छान बीन में दार्जिलिंग पुलिस के खोरीबाड़ी थाना पुलिस को मिली सफलता। खोरीबाड़ी 26 लाख लूट से जुड़े दो आरोपी को किया गिरफ्तार। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुशार पहला आरोपी अनिल टुडू खोरीबाड़ी थानजोड़ा का निवासी और दूसरा आरोपी साधन दास फांसीदेवा चटहार्ट का निवासी बताया जा रहा है। 

यह भी बताया जा रहा है कि अनिल टुडू थानजोड़ा चाय बागान का वाहन चालक रह चुका था। आज दोनो आरोपी को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया। 

जहां न्यायधीस ने छानबीन हेतु दोनो आरोपियों को 14 दिन के पुलिस रिमांड में भेज दिया। खोरीबाड़ी पुलिस और अधिक जानकारी में जुट गई है।

ब्यूरो रिपोर्ट : रोज खबर दुनियां।

Post a Comment

Previous Post Next Post