Breaking News

Breaking News
Loading...

भाजपा युवा मोर्चा रानीगंज बिन्नाबाड़ी मण्डल द्वारा बिन्नाबाड़ी GP अधिकारी को आठ सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन।

खोरीबाड़ी : भारतीय जनता युवा मोर्चा रानीगंज बिन्नाबाड़ी मण्डल की ओर से बिन्नाबाड़ी ग्राम पंचायत अधिकारी को आठ सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। 

जानकारी देते हुए भाजपा मण्डल सचिव निरेन चंद्र बर्मन ने बताया पंचायत क्षेत्रों में 100 दिन के कामों में सहित विभिन्न योजनाओं में भ्रष्टाचार हो रही है। राज्य सरकार के सत्ताधारी दल के लोगों को सिर्फ काम दिया जा रहा है। 

सभी जॉब कार्ड धारियों को काम देने, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था, राशन कार्ड आदि में हो रही अनैतिक समाप्त करने, केंद्र सरकार की जल जीवन योजना जन जन तक पहुंचाने सहित आठ सूत्री मांगों के समर्थन में बिन्नाबाड़ी ग्राम पंचायत अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। 

समाधान नहीं किए जाने पर और वृहद आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान भाजपा उपाध्यक्ष वसंत गणेश, महासचिव संतोष राय, सचिव निरेन चंद्र बर्मन व वीरेन सिकदर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष तापस मांझी, महासचिव मिलन सरकार, उपाध्यक्ष देव कुमार महतो, 

महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनीषा सरकार, खोरीबाड़ी बुढागंज युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष तरुण कुमार सिंह, डाँ एम समादार, दिलीप कुमार क्षेत्री सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

ब्यूरो रिपोर्ट : रोज खबर दुनियां।

Post a Comment

Previous Post Next Post