Breaking News

Breaking News
Loading...

 

सशस्त्र सीमा बल 8वी वाहिनी खपरैल के द्वारा फिट इंडिया रन 2.0 के तहत आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजन।

सिलीगुड़ी : सशस्त्र सीमा बल आठवीं वाहिनी खपरैल के द्वारा स्वतंत्रता दिवस की 75 वी सालगिरह पर वाहिनी मुख्यालय में “ फिट इंडिया ” रन 2.0 के तहत “ आजादी का अमृत महोत्सव ” कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 12/08/2021 से शुरुवात किया गया व इसके अंतर्गत योग एवं साईकिल रैली का आयोजन किया गया। 

दिनांक 12/08/2021 को वाहिनीं मुख्यालय से लेकर वाढ्य सीमा चौकियों तक योग कार्यक्रम में जवानों , बच्चो एवं स्थानीय नागरिको ने हिस्सा लिया। 

इसी क्रम में दिनांक 13/08/2021 को साइकिल रैली का आयोजन किया गया जिसमें कार्यवाहक कमांडेट गिरीश चन्द्र पांडेय, उप कमांडेट पप्पू चकमा तथा प्रवीण कुमार हंसदे के साथ वाहिनी के बल कर्मी और राज्य पुलिस बल के जवानों ने भाग लिया। 

कार्यक्रम का प्रारम्भ वाहिनीं मुख्यालय खपरैल से SH - 12 , खपरैल बाज़ार , गारी धुरा होते हूऐ 12 Km की दूरी तय कर वाहिनीं मुख्यालय खपरैल में वापस आकर समाप्त हुई। इस साइकिल रैली से स्थानीय जनता काफी प्रोत्साहित हुए। 

इस अवसर पर कार्यवाहक कमांडेंट गिरीश चन्द्र पांडेय ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम लगातार होते रहेंगे ताकि जवान मानसिक व शारीरिक रूप से सुदृढ़ रहे व आम जनता भी प्रोत्साहित हो सके। 

इसके अतिरिक्त समस्त जवानों द्वारा फिट इंडिया रन 2.0 का सपथ भी लिया गया तथा जवानों द्वारा अपने निजी स्तर पर सांस्कृतिक मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उपलब्ध साईट पर जाकर राष्ट्रगान प्रस्तुत किया व प्रमाण पत्र प्राप्त किया।

ब्यूरो रिपोर्ट : रोज खबर दुनियां।

Post a Comment

Previous Post Next Post