खोरीबाड़ी : खोरीबाड़ी में अलका मंडल पर 22लाख रुपये ठगे जाने के आरोप में स्वयं सहायता समूह के महिलाओं ने अलका मंडल को गिरफ्तार कर पैसा दिलाने की मांग की। आरोपी महिला खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के बतासी स्थित शुकारुजोत के रहने वाली है।
समूह के महिलाओं ने अलका मंडल के विरुद्ध 22 लाख रुपये ठगे जाने के आरोप में अलका मंडल को गिरफ्तार कर पैसा दिलाने की मांग को लेकर खोरीबाड़ी थाना पुलिस को एक शिकायत दर्ज कराई थी। शिक़ायत के आधार पर खोरीबाड़ी पुलिस जांच में जुटी और मंगलवार को आरोपी महिला को गिरफ्तार कर सिलीगुड़ी न्यायालय भेज दिया गया।
ब्याज व फर्जी जमीन के नाम पर पैसा लेती थी
आरोपी महिला अपने पति देबाशीष मंडल की मिलीभगत से बतासी के अलग-अलग इलाकों में महिलाओं को फंसाती थी और फर्जी जमीन के कागजात गिरवी रखकर लोगों से पैसा ठकने का काम करती थी।
स्थानीय रामाशीष सिंह ने बताया आरोपी महिला करीब तीन साल से इलाके के स्वयं सहायता समूह सहित करीब 30 महिलाओं से ब्याज के नाम पर पैसे ले रही थी।
ब्यूरो रिपोर्ट : रोज ख़बर दुनियां।
Post a Comment