खोरीबाड़ी : भारत - नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 41वीं बटालियन के रामधनजोत एफ कंपनी के जवानों ने अभियान चलाकर काफी मात्रा में कफ सिरप के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार व्यक्ति का नाम मो इब्राहिम बताया गया। मिली जानकारी अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर खोरीबाड़ी पीडब्लूडी के पास एक व्यक्ति को रोककर चेकिंग किया गया।
चेकिंग के क्रम में उक्त व्यक्ति के पास से 100 एमएल की 160 पीस कफ सिरप बरामद किया गया। मद्देनजर कफ सिरप के साथ व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया।
आवश्यक कार्यवाई पश्चात कफ सिरप के साथ गिरफ्तार व्यक्ति को खोरीबाड़ी थाने को सौंप दिया गया।
ब्यूरो रिपोर्ट : रोज खबर दुनियां।
Post a Comment