Breaking News

Breaking News
Loading...

 

खोरीबाड़ी थाना पुलिस ने चक्करमाड़ी बिहार बंगाल सीमा से देशी बंदूक व जिंदा कारतूस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार।

खोरीबाड़ी : खोरीबाड़ी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चक्करमाड़ी बिहार बंगाल सीमा से देशी बंदूक व जिंदा कारतूस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 

गिरफ्तार लोगों का नाम मो सुल्तान व मो सरफराज बताया गया। सूत्रों से जानकारी अनुसार चक्करमाड़ी में एक वाहन को रोक कर तलाशी लिया गया। 

तलाशी के दौरान उक्त वाहन से एक देशी बंदूक तथा चार जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इसके साथ दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया। 

खोरीबाड़ी थाना में मामला दर्ज कर पुलिस द्वारा अग्रिम कार्यवाई करते हुए गिरफ्तार दोनों व्यक्ति को आज सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया।

ब्यूरो रिपोर्ट : रोज ख़बर दुनियां

Post a Comment

Previous Post Next Post