Breaking News

Breaking News
Loading...

 

भारतीय जनता पार्टी खोरीबाड़ी बुढागंज मंडल की ओर से ठाकुर पंचानन वर्मा के पुण्यतिथि पालन।

खोरीबाड़ी : भारतीय जनता पार्टी खोरीबाड़ी बुढागंज मंडल की ओर से ठाकुर पंचानन वर्मा के पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

दोहागुड़ी स्थित पंचानन मोड़ पर स्थापित ठाकुर पंचानन वर्मा के मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। 

इस दौरान भाजपा नेशनल काउंसिल मेंबर गणेश चंद देवनाथ, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष तरुण कुमार सिंह, किसान मोर्चा के अध्यक्ष प्रदीप बर्मन, मंडल उपाध्यक्ष अरुण दास और संतोष जायसवाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। 

जानकारी देते हुए नेशनल काउंसिल मेंबर गणेश चंद देवनाथ ने बताया ठाकुर पंचानन वर्मा राजवंशी संप्रदाय के प्राण पुरुष के रूप में परिचित हैं। 

राजवंशी समाज में उनका खास महत्व है। आज उनके  पुण्यतिथि दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया।

ब्यूरो रिपोर्ट : रोज खबर दुनियां।

Post a Comment

Previous Post Next Post