Breaking News

Breaking News
Loading...

 

सेवा व समर्पण अभियान के तहत आज भाजपा युवा मोर्चा रानीगंज बिन्नाबाड़ी मण्डल की ओर से वृक्षारोपण।

खोरीबाड़ी : सेवा व समर्पण अभियान के तहत आज भारतीय जनता युवा मोर्चा रानीगंज बिन्नाबाड़ी मण्डल की ओर से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

जानकारी देते हुए युवा मोर्चा मंडल महासचिव मृणमय राय ने बताया प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की 71वीं जयंती के अवसर पर 16 सितंबर से 6 अक्टूबर तक आहूत सेवा और समर्पण अभियान का आयोजन किया गया है। 

अभियान के तहत आज बिन्नाबाड़ी ग्राम पंचायत अंतर्गत गोधीराजोत प्राथमिक विद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

इस अवसर पर भाजपा  रानीगंज बिन्नाबाड़ी मंडल अध्यक्ष भोलानाथ सिद्धा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष तापस मांझी, महासचिव मृण्मय राय एवं मिलन सरकार एवं किसान मोर्चा सिलीगुड़ी जिला सह अध्यक्ष स्वप्न बर्मन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ब्यूरो रिपोर्ट : रोज ख़बर दुनियां।

Post a Comment

Previous Post Next Post