Breaking News

Breaking News
Loading...

 

पानीटंकी पुलिस फारी द्वारा अभियान चलाकर ब्राउन शुगर के साथ दो व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार।

खोरीबाड़ी : खोरीबाड़ी थाना पुलिस व पानीटंकी पुलिस फारी द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर ब्राउन शुगर के साथ दो व्यक्ति को किया गिरफ्तार। 

गिरफ्तार व्यक्तियों का नाम ऊदेव राय (30) गौरसिंहजोत तथा कमल महंतों (24) वारिशजोत बताया जा रहा है। पुलिससूत्रों से मिली जानकारी अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर खोरीबाड़ी थाना पुलिस ने भारत नेपाल सीमा के पानीटंकी गौरसिंहजोत कलौनी मोड़ के पास अभियान चलाकर 115 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो व्यक्ति  को गिरफ्तार किया। 

इसके बाद खोरीबाड़ी थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को आज सिलीगुड़ी न्यायालय में पेश किया गया।

ब्यूरो रिपोर्ट : रोज ख़बर दुनियां।

Post a Comment

Previous Post Next Post