Breaking News

Breaking News
Loading...

 

खोरीबाड़ी नाले से एक वृद्ध महिला का शव बरामद।

खोरीबाड़ी : शनिवार को खोरीबाड़ी थाना पुलिस ने खोरीबाड़ी स्थित खेचोगाजा नाले से एक वृद्ध महिला का शव बरामद किया। मृतक महिला की पहचान उषा रानी राय (63) के रूप में हुई है। 

वह खोरीबाड़ी स्थित नेताजीपल्ली के रहने वाले थी । पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इलाकाई लोगों ने नाले में एक महिला का शव को देखकर खोरीबाड़ी पुलिस को जानकारी दी। 

जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उत्तरबंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया है। मृतक महिला के पुत्र बाबुन राय ने बताया कि उनकी मां का शुक्रवार से कुछ अता पता नहीं चल रहा था और आज उनकी मां मृत अवस्था में नाले से बरामद हुआ। 

वहीं स्थानीय लोगों ने कहा कि ऐसी घटना हमलोगों के इलाके में पहली बार हुई है। जिसके कारण स्थानीय लोगों में शोक की लहर है। वहीं खोरीबाड़ी थाने की पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।

ब्यूरो रिपोर्ट : रोज ख़बर दुनियां।

Post a Comment

Previous Post Next Post