Breaking News

Breaking News
Loading...

 

भाजपा युवा मोर्चा नक्सलबाड़ी की ओर से गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान का आयोजन।

नक्सलबाड़ी : भारतीय जनता युवा मोर्चा नक्सलबाड़ी की ओर से गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान का आयोजन किया गया। 

जानकारी देते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा नक्सलबाड़ी प्रखंड अध्यक्ष असित मालाकार ने बताया गांधी जयंती के अवसर पर नक्सलबाड़ी अन्नपूर्णा श्मशान काली बाड़ी में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

अभियान के तहत अन्नपूर्णा श्मशान काली बाड़ी के परिसर की साफ सफाई किए गए। इस दौरान परिसर में दवाई का छिड़काव कर सैनिटाइज भी किया गया। साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया। इस दौरान लोगों से अपने आस पास साफ सफाई रखने का 

अपील भी किया गया। इस अवसर पर भाजपा नक्सलबाड़ी प्रखंड अध्यक्ष असित मालाकार, किसान मोर्चा अध्यक्ष खरानंद शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

ब्यूरो रिपोर्ट : रोज ख़बर दुनियां।

Post a Comment

Previous Post Next Post