Breaking News

Breaking News
Loading...

 

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में किसानों की मौत के विरोध में तृणमूल कांग्रेस किसान खेत मजदूर की ओर विरोध रैली।

खोरीबाड़ी : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में किसानों की मौत के विरोध में तृणमूल कांग्रेस पार्टी किसान खेत मजदूर की ओर से आज खोरीबाड़ी में विरोध रैली निकाली गई। रैली खोरीबाड़ी पार्टी कार्यालय से प्रारंभ होकर खोरीबाड़ी बाजार, बीडीओ कार्यालय होते हुए पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई। 

विरोध रैली में तृणमूल कांग्रेस पार्टी जिला अध्यक्ष पापीया घोष, किसान खेत मजदूर के जिला अध्यक्ष अमर सिन्हा, तृणमूल किसान खेत मजदूर प्रखंड अध्यक्ष सत्य कुमार सिंह, प्रखंड युवा अध्यक्ष किशोरी मोहन सिन्हा, प्रखंड अध्यक्ष हिरन मॉय राय सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। 

इस दौरान तृणमूल किसान खेत मजदूर के जिला अध्यक्ष अमर सिन्हा ने बताया उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में हुए किसानों की मौत हृदय विदारक है। भाजपा की केंद्र सरकार सिर्फ जनविरोधी कार्य कर रही है। 

मद्देनजर केंद्र सरकार के जनविरोधी कार्यों का विरोध किया जा रहा है। उन्होने बताया केंद्र सरकार के विरोध में वृहद आंदोलन किया जाएगा।

ब्यूरो रिपोर्ट : रोज ख़बर दुनियां।

Post a Comment

Previous Post Next Post