खोरीबाड़ी : तृणमूल युवा कांग्रेस के मानवीय चेहरे की पहचान। लंबे समय से विकलांग रही रिंकू साह के लिए नई व्हीलचेयर मुहैया कराई गई।
खोरीबाड़ी प्रखंड के पानीटंकी, गोंडोगोल जोत निवासी रिंकू साह लंबे समय से ख़राब व्हील चेयर पर घूमती थी। यह खबर मिलने ही खोरीबाड़ी प्रखंड युवा तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष किशोरी मोहन सिंह सहित अन्य सहकर्मियों द्वारा व्हीलचेयर प्रदान किया गया।
नई व्हील चेयर पाकर रिंकू और उनके परिवार के सदस्य बेहद खुश हैं। जानकारी देते हुए किशोरी मोहन सिंह ने कहा, खबर मिलते ही हम लोगों ने गोंडोगोल जोत निवासी रिंकू साह के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था कराई है।
आने वाले दिनों में खोरीबाड़ी प्रखंड के अलग अलग जगहों पर विकलांगजनों के लिए शिविर लगवाए जाएंगे।
ब्यूरो रिपोर्ट : रोज खबर दुनियां।
Post a Comment