Breaking News

Breaking News
Loading...

 

भाजपा खोरीबाड़ी बुढागंज मंडल की ओर से पांच सूत्री मांगों के समर्थन में खोरीबाड़ी अस्पताल के सामने विरोध प्रदर्शन।

खोरीबाड़ी : भारतीय जनता पार्टी खोरीबाड़ी बुढागंज मंडल कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पांच सूत्री मांगों के समर्थन में रैली पश्चात खोरीबाड़ी अस्पताल के सामने विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रखंड स्वास्थ्य अधिकारी शफीउल आलम को ज्ञापन सौंपा गया। 

इस दौरान स्थानीय विधायक दुर्गा मुर्मू, भाजयुमो जिलाध्यक्ष कंचन देवनाथ, खोरीबाड़ी बुढागंज मंडल अध्यक्ष कल्याण कुमार प्रसाद, शक्तिजय बारोइ, महेंद्र मेजर, तरुण कुमार सिंह, अरुण दास, सुलाता सरकार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। 

जानकारी देते हुए विधायक दुर्गा मुर्मू ने बताया खोरीबाड़ी अस्पताल में पिछले कई दिनों से बंद स्वास्थ्यसाथी सेवा को सामान्य करने, मरीजों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने, एंबुलेंस सेवा सामान्य करने तथा नियमित साफ सफाई सहित पांच सूत्री मांगों के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खोरीबाड़ी अस्पताल के सामने विरोध प्रदर्शन किया। 

इसके बाद अस्पताल के प्रखंड स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा गया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों को स्वास्थ्यसाथी सेवा नहीं मिल रही हैं। साथ ही अस्पताल में पानी की समस्या है। 

समस्याओं का समाधान नहीं होने पर कार्यकर्ताओं द्वारा वृहद आंदोलन किया जाएगा। वहीं प्रखंड स्वास्थ्य अधिकारी शफीउल आलम ने बताया आज से स्वास्थ्यसाथी सेवा शुरू कर दिया गया है।

ब्यूरो रिपोर्ट : रोज खबर दुनियां।

Post a Comment

Previous Post Next Post