Breaking News

Breaking News
Loading...

 

मादक पदार्थ के साथ दो व्यक्ति व एक महिला गिरफ्तार।

नक्सलबाड़ी : नक्सलबाड़ी थाना पुलिस ने अभियान चलाकर गुप्त सूचना के आधार पर बस स्टेंड के पास से मादक पदार्थ के साथ दो व्यक्ति व एक महिला को गिरफ्तार किया है। 

गिरफ्तार तीनों का नाम बिमल घोष, सुजन सिंह और मोनिका आरजो बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर नक्सलबाड़ी थाना पुलिस ने अभियान चलाकर नक्सलबाड़ी बस स्टेंड के पास तीन लोगों को 20 ग्राम ब्राउन शुगर और 25 बोतल कफ सिरप के साथ गिरफ्तार किया है। 

थाने में मामला दर्ज कर आवश्यक कार्यवाई पश्चात गिरफ्तार तीनों आरोपी को शुक्रवार को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। नक्सलबाड़ी पुलिस जांच में जुट गई है।

ब्यूरो रिपोर्ट : रोज खबर दुनियां।

Post a Comment

Previous Post Next Post