Breaking News

Breaking News
Loading...

 

खोरीबाड़ी प्रखंड के तीन ग्राम पंचायत गठन हो गया लेकिन बिन्नाबाड़ी ग्राम पंचायत अभी भी बांकी।

खोरीबाड़ी : सिलीगुड़ी महकमा परिषद के पंचायतों का गठन हो गया। सोमवार को खोरीबाड़ी पंचायत समिति के अध्यक्ष रत्ना राय सिन्हा तथा उप अध्यक्ष मनिका राय सिंह को चुना गया है। 

वहीं विरोधी दल के तीन भाजपा के पंचायत सदस्य हैं। वहीं खोरीबाड़ी ग्राम पंचायत का प्रधान तृणमूल कांग्रेस के परिमल सिंह उप प्रधान लकी तिर्की, रानीगंज ग्राम पंचायत के प्रधान संताना सिंह उप प्रधान तापस मंडल, बुढागंज ग्राम पंचायत के प्रधान अनीता राय उप प्रधान पंकज बर्मन को चुना गया है। 

तृणमूल कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित प्रधान और उप प्रधानों को फूल व मिठाई देकर सम्मानित किया। वहीं खोरीबाड़ी प्रखंड के बिन्नाबाड़ी पंचायत का गठन नहीं हो पाया है। जबकि आप को बताते चले कि बिन्नाबाड़ी पंचायत में प्रधान का एसटी सीट रिजर्व है। 

भाजपा के दो सीट सदस्य आदिवासी है। जिसके कारण तृणमूल नेता व कार्यकर्ताओं को परेशान करके रख दिया है। क्योंकि बिन्नाबाड़ी पंचायत के कुल 13 वार्ड में तृणमूल कांग्रेस पार्टी के 9 वार्ड सदस्यों ने जीत हासिल किया है। जबकि भाजपा के 4 वार्ड सदस्य जीते हैं। 

जिसमें से दो भाजपा के एसटी सीट हैं। वहीं तृणमूल कांग्रेस की 9 सदस्यों में से एक भी एसटी नहीं है। लेकिन बोर्ड पर तृणमूल कांग्रेस ने ही कब्जा किया है। इसके बावजूद तृणमूल का प्रधान नहीं बनना तृणमूल नेताओं व  कार्यकर्ताओं को एक बड़ी दुविधा में डाल दिया है। 

भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि टीएमसी भाजपा को प्रधान बनना नहीं चाहती है। जोकि एसटी सीट प्रधान के लिए पहले से ही आरक्षित है। बावजूद तृणमूल नहीं चाहती है कि एसटी प्रधान बने क्योंकि एसटी भाजपा के सदस्य हैं। इसलिए तृणमूल नहीं चाहती है। 

की भाजपा का प्रधान बने। इस लिए तृणमूल वाले बोर्ड गठन के दिन अनुपस्थित रहे। प्रशासन सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार अगले कुछ दिन बाद ही बिन्नाबाड़ी पंचायत के बोर्ड गठन की तारीख निर्धारित की जाएंगी।

ब्यूरो रिपोर्ट : रोज खबर दुनियां।

Post a Comment

Previous Post Next Post