Breaking News

Breaking News
Loading...

सशत्र सीमा बल 19वीं वाहिनी के अन्तर्गत विभिन्न समवायों में नेपाल से अवैध रूप में लाए जा रहे सामानों को जब्त किया है।

एसएसबी 19वीं बटालियन से मिली जानकारी अनुसार समवाय कद्दूभिट्टा और सालबारी के नाका पार्टी द्वारा सीमा पिलर संख्या 125/8 के नजदीक 125 लीटर डीजल व एक बाइक जब्त किया गया। इसके साथ एक तस्कर को भी ग्रिफ्तार किया गया। 

जब्ती के कार्यवाही में निरीक्षक मनीष कुमार और जवान शामिल थे। जब्त की गई सामानों को गलगलिया कस्टम को सौप दिया गया। 

इसे भी पढ़े :- एसएसबी 41वीं बटालियन रानीडांगा की और से सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत एक कार्यक्रम का आयोजीत।    

दूसरी और समवाय पाठामारी और सीमा चौकी गणेशटोला के जवानों ने गस्त के दौरान 2 बैल, 1 गाय तथा 2 बछड़ा भाखोटोली गांव के पास जब्त किया गया और उसके साथ एक टाटा वैन भी जब्त किया गया।

गश्ती अभियान में निरीक्षक शाहरयार, सहायक उप निरीक्षक शामल हेमराम और 12 जवान शामिल थे।

इसे भी पढ़े :- एसएसबी 41वीं बटालियन के कदोमनी जोत तथा जोरलाजोत केम्प के संयुक्त नाका चेकिंग के दौरान अवेध कपड़ा बरामद। 

वहीं सीमा पर अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्धेश्य से समवाय कद्दूभिट्टा व नेपाल पुलिस के द्वारा सीमा पर संयुक्त गश्ती का आयोजन किया गया। 

गश्ती अभियान में समवाय कद्दूभिट्टा के निरीक्षक मनीष कुमार व जवान शामिल थे।

ब्युरो रिपोर्ट : रोज खबर दुनिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post