Breaking News

Breaking News
Loading...

 

खोरीबाड़ी ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस की ओर से पेट्रोल डीजल के बढ़ती कीमतों को लेकर बिरोध प्रदर्शन।

खोरीबाड़ी : खोरीबाड़ी प्रखंड माइनोरिटी तृणमूल कांग्रेस पार्टी के तत्वाधान में तृणमूल कांग्रेस व  प्रखंड तृणमूल युवा कांग्रेस पार्टी  के सहयोग से पानीटंकी नेपाल सीमा स्थित क्वार्टर पेट्रोल के समीप पेट्रोल डीजल के बढ़ती कीमतों को लेकर केक काट कर विरोध प्रदर्शन किया गया। 

जानकारी देते हुए शिवानंद पण्डित ने बताया कि दिन प्रति दिन पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ते जा रहे हैं। बढ़ती कीमत आज 100  के समीप जा पहुंचा है। मद्देनजर रोजाना उपयोग होने वाले सामानों की कीमत भी बढ़ती जा रही है। इस महामारी के समय  साधारण लोगों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। 

इसे देखते मंगलवार खोरीबाड़ी प्रखंड तृणमूल कांग्रेस की ओर से केक काट कर  विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान खोरीबाड़ी प्रखंड माइनोरिटी अध्यक्ष नसीम खान, सचिव नेक खान, प्रखंड युवा अध्यक्ष किशोरी मोहन सिंह, डिगेन  सिंह, कृष्ण राय, शिवानंद पण्डित, खुरसीद आलम सहितअन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। 

ब्यूरो रिपोर्ट : रोज खबर दुनियां।

Post a Comment

Previous Post Next Post