Breaking News

Breaking News
Loading...

 

1 महीने 7 दिन बाद सिलीगुड़ी से मुख्य लिंक बालासन बेली ब्रिज का टेस्ट रन पूरा।

सिलीगुड़ी : पिछले 20 सितंबर को पहाड़ों में भारी बारिश से मैदानी कई इलाकों में पानी भर गया था। सिलीगुड़ी शहर के मुख्य संपर्क बिंदु माटीगाड़ा में बालासन पुल का पिलर नीचे दब गया था। 

तत्काल जांच होते ही बालासन से वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी। संचार व्यवस्था बंद हो गया था। आम लोगों को परेशानी होती थी। जिसे सिलीगुड़ी जाना होता तो नौकाघाट सिलीगुड़ी का मुख्य मार्ग बन गया था। 

हालांकि प्रशासन ने जल्द ही इस सड़क की मरम्मत का काम शुरू कर दिया। बेली ब्रिज का उपकरण बालासन लाया गया। और बेली पुल का काम शुरू किया गया अंत में काम पूरा हुआ। 

1 महीने 7 दिन बाद भारी वाहन फिर से पुल को पार करने लगे। उसी दिन प्रशासन ने सिलीगुड़ी के माटीगाड़ा स्थित बालासन ब्रिज पर 41 टन वाहन के साथ प्रायोगिक वाहन चलाकर जांच किया। 

सिलीगुड़ी से मुख्य लिंक बालासन ब्रिज का टेस्ट रन पूरा हो गया है। अगले कुछ दिनों में यातायात सामान्य हो जाएगा।  इंजीनियरों और प्रशासन के अधिकारियों ने भारी वाहनों समेत यात्रियों का ऑटो ट्रायल किया। जल्द ही पुल से वाहन गुजरेंगे। 

इसके अलावा दो रूटों पर वाहन दौड़ेंगे। हालांकि, यह देखा जाना बाकी है कि भारी वाहन आगे चलेंगे या नहीं। ह्यूम पाइप ब्रिज भी बनाए जा रहे हैं, जिनके भारी ट्रैफिक के लिए इस्तेमाल किए जाने की उम्मीद है।

ब्यूरो रिपोर्ट : रोज खबर दुनियां।

Post a Comment

Previous Post Next Post