Breaking News

Breaking News
Loading...

 

साईकिल से देश भ्रमण पर निकले झारखंड के अधिराज।

खोरीबाड़ी : साईकिल से देश भ्रमण पर निकले झारखंड के अधिराज बरुआ खोरीबाड़ी पहुंचने पर स्वागत करते हुए संबर्द्धना दी गई। अधिराज बरुआ गौतम बुद्ध की बानी, शांति, राष्ट्रीय एकता, पर्यावरण संरक्षण और बाल विवाह बंद का संदेश भी पूरे देश में फैलाने के उद्धेश्य साईकिल से देश भ्रमण पर निकले हैं। 

अधिराज बरुआ ने कहा कि मैंने अपने पिता से देश भ्रमण के बारे में सुना हूं। देश की सुंदरता के बारे में सुनने के बाद मैं देश की यात्रा पर निकला हूं। इस लिये मैं साइकिल से देश भ्रमण पर निकला हूं। 1 अक्टूबर 2021 से देश भ्रमण के लिए निकले हैं। शुक्रवार को देश के 24 राज्यों को भ्रमण करते हुए खोरीबाड़ी पहुंचे। 

सिक्किम, असम, मेघालय समेत उत्तर पूर्व भारत होते हुए वह अगले 1 मार्च को झारखंड लौटेंगे। वहीं पानीटंकी रूरल डेवलपमेंट व एजुकेशनल सोसाइटी की ओर से उन्हें संबर्द्धना दी गई। इसके बाद अधिराज खोरीबाड़ी से सिक्किम के लिए रवाना हो गए।

ब्यूरो रिपोर्ट : रोज ख़बर दुनियां।

Post a Comment

और नया पुराने