Breaking News

Breaking News
Loading...

 

नकली लॉटरी की तस्करी करते एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

खोरीबाड़ी : नकली लॉटरी की तस्करी करते एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार। खोरीबाड़ी के देबीगंज में एक चौपहिया वाहन जब्त कर 10 लाख के फर्जी लॉटरी टिकट के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। 

गिरफ्तार युवक प्रेम कुमार शाह (20) खोरीबाड़ी के डांगूजोत का रहने वाला है। पुलिस सूत्रों के अनुसार खोरीबाड़ी से सिलीगुड़ी जाने वाले रास्ते में चार पहिया वाहन में फर्जी लॉटरी लाद कर ले जाई जा रही थी। 

घटना में 10 लाख की फर्जी लॉटरी वाले कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को आज सिलीगुड़ी अनुमंडल न्यायालय भेजा गया। पुलिस गिरफ्तार को 14 दिन के रिमांड पर लेने के लिए आवेदन देगी। 

पुलिस पूरी घटना की जांच के बाद इस बात की जांच करेगी कि घटना में और कौन-कौन शामिल है।

ब्यूरो रिपोर्ट : रोज ख़बर दुनियां।

Post a Comment

Previous Post Next Post