Breaking News

Breaking News
Loading...

 

खोरीबाड़ी के सोनामती पुल मरम्मत के अभाव में बेहद जर्जर।

खोरीबाड़ी : आर्थिक व सामाजिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण होने के बावजूद खोरीबाड़ी प्रखंड अंतर्गत रानीगंज ग्राम पंचायत के अधिकारी चक्करमारी में सोनामती पुल मरम्मत के अभाव में बेहद जर्जर हो गई है। 

जिससे बड़ी दुर्घटना की आशंका है। भाजपा किसान मोर्चा रानीगंज बिन्नाबाड़ी मंडल अध्यक्ष संजय मंडल ने बताया सोनामती  पुल का निर्माण 1984 में किया गया था। निर्माण के बाद से पुल पर कोई रखरखाव या मरम्मत कार्य नहीं की गई है जिसके कारण स्थिति काफी जर्जर हो गई है। 

पुल में बनी बीम का लोहे का रड बाहर से दिखाई पर रहा है। जिसके कारण किसी भी समय बड़ी दुर्घटना की आशंका है।बताया की अधिकारी चक्करमारी संलग्न नेपाल सीमा पर एसएसबी केम्प स्थित है। जो की उक्त पुल के माध्यम से से ही आवागमन होता है। 

फिर अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया। स्थानीय निवासी पुल की जर्जर स्थिति को लेकर काफी चिंतित हैं। इलाके में वृहद पैमाने पर उपज रहे फसलों को बाजार तक ले जाने का माध्यम उक्त पुल होकर ही बताया गया। 

उक्त पुल पर दिन भर अनाज की गाडिय़ों का आवागमन, सीमा क्षेत्र में सेना के वाहनों का आना-जाना और भारी वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। 

पुल पुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के बाद किसानों सहित आम लोगों के बीच बहुत बड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती है। मद्देनजर पुल का अविलंब मरम्मत की आवश्यकता है। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुल का मरम्मत करने की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post