Breaking News

Breaking News
Loading...

 

दस सूत्री मांगों के समर्थन में भारतीय जनता किसान मोर्चा द्वारा खोरीबाड़ी एडीए को ज्ञापन सौंपा गया।

खोरीबाड़ी : दस सूत्री मांगों के समर्थन में भारतीय जनता किसान मोर्चा रानीगंज - बिन्नाबाड़ी तथा खोरीबाड़ी - बुढ़ागंज मंडल की ओर से खोरीबाड़ी एडीए को ज्ञापन सौंपा गया। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं द्वारा अधिकारी बस स्टेंड से एडीए कार्यालय तक रैली का भी आयोजन किया गया। साथ ही पीडब्लूडी में सड़क पर आलू रखकर विरोध प्रदर्शन किया। 

जानकारी देते हुए भारतीय जनता किसान मोर्चा रानीगंज - बिन्नाबाड़ी मंडल अध्यक्ष संजय मंडल ने बताया फसलों का सटीक मूल्य नहीं मिलने से किसान आत्महत्या कर रही है। किसानों को आलू की सटीक मूल्य नहीं मिल रही है। किसानों को आलू की अच्छी बीज नहीं मिलने के कारण सटीक फसल उपज नहीं हो पाई इनके लिए सरकार को किसानों को मुवावजा देनी होगी। 

धान व उर्वरक की कालाबाजारी रोकनी होगी। खोरीबाड़ी ब्लॉक में स्थित कोल्ड स्टोर में स्थानीय किसानों की आलू सर्वप्रथम लेनी होगी। साथ ही कुछ दिन पूर्व कोल्ड स्टोर के आगे जो व्यक्ति की मृत्यु हुई है। उस व्यक्ति के घर से एक व्यक्ति की सरकारी नौकरी देनी होगी। उन्होंने बताया कृषि अधिकारी अपने कोई दायित्व सटीक तरह से पालन नहीं करते हुए राज्य सरकार की दवाब में कृषि अधिकारी कार्य कर रही है। 

मद्देनजर दस सूत्री मांगों के समर्थन में एडीए को ज्ञापन सौंपा गया। हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो भारतीय जनता किसान मोर्चा द्वारा वृहद आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर भारतीय जनता किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष माणिक चंद्र सिंह, उपाध्यक्ष उत्तम सिंह, किसान मोर्चा रानीगंज - बिन्नाबाड़ी मंडल अध्यक्ष संजय मंडल, प्रदीप बर्मन, गणेश देवनाथ, भोलानाथ सिद्धा, अनिल घोष सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post