Breaking News

Breaking News
Loading...

 

भाजपा ने किया खोरीबाड़ी बीडीओ व पंचायत समिति कार्यालय का घेराव।

खोरीबाड़ी : भाजपा पंचायत समिति के साथ भेदभाव किया जा रहा है। भाजपा ने विरोध जताते हुए खोरीबाड़ी बीडीओ व पंचायत समिति के कार्यालय का घेराव किया। राज्य सरकार के उद्यानिकी विभाग द्वारा 20 स्प्रे मशीनें मुहैया कराई गई हैं। 

तृणमूल पंचायत समिति सदस्यों को जहां दो-दो, भाजपा सदस्यों को एक-एक स्प्रे मशीन दी गई। उक्त आशय की जानकारी देते हुए पंचायत समिति विपक्ष के नेता नांटू मंडल ने नाराजगी जताते हुए कहा कि तृणमूल सरकारी सुविधाओं का दुरूपयोग कर रही है।

 हालांकि बातचीत के जरिए मामला सुलझा लिया गया है। खोरीबाड़ी पंचायत समिति अध्यक्ष रत्ना राय सिन्हा के मुताबिक किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जा रहा है। भाजपा पंचायत समिति सदस्यों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने काफी देर तक बीडीओ कार्यालय का गेट जाम कर रोष जताया। 

इससे सभापति समेत बीडीओ कार्यालय के कई पदाधिकारी फंस गए। बाद में खोरीबाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया।

Post a Comment

और नया पुराने