Breaking News

Breaking News
Loading...

 

115 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ दो महिला गिरफ्तार।

खोरीबाड़ी : खोरीबाड़ी थाना पुलिस व एसओजी के द्वारा संयुक्त अभियान में शिबूजोत इलाके से प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। महिलाओं के नाम नुरुन बेगम (60) और खवसारी बेगम (43) है। 

ये दोनों गंडगोल जोत इलाके की रहने वाली हैं। मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर खोरीबाड़ी थाना पुलिस व एसओजी के द्वारा संयुक्त अभियान में शिबूजोत इलाके में एक टोटो में जा रहे संदिग्ध दो महिलाओं को रोककर तलाशी लिया। 

तलाशी के दौरान उक्त महिलाओं के पास से 115 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया गया। उसके बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनों महिलाएं रिश्ते में मां-बेटी हैं। 

गिरफ्तार दोनों महिलाओं के खिलाप खोरीबाड़ी थाने में मामले को दर्ज कर शनिवार को गिरफ्तार महिलाओं को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस जांच में जुट गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post