नक्सलबाड़ी : नक्सलबाड़ी पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 1.832 किलोग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान समिम अख्तर 22 वर्ष भगवानपुर, बैष्णवनगर, मालदा, और सुशील रॉय 19 वर्ष स्टेशनपारा, नक्सलबाड़ी, दार्जिलिंग का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद हुई।
फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये नशा किस सप्लाई चैन के माध्यम से लाया गया था। दार्जिलिंग जिला की पुलिस प्रशासन द्वारा नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं और नशे के जाल को तोड़ने की दिशा में पुलिस की यह कार्रवाई बड़ी सफलता मानी जा रही है।
