यह घटना उड़ान भरने के बाद सामने आई। सूचना मिलते ही पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल को अवगत कराया और सुरक्षा नियमों के तहत इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया गया। सुबह करीब 8:46 बजे एटीसी को अलर्ट किया गया, जिसके बाद विमान को लखनऊ डायवर्ट किया गया। करीब 9:17 बजे फ्लाइट को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया।
बताया गया कि इस विमान में कुल 222 यात्री सवार थे, जिनमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल थे। इसके अलावा दो पायलट और पांच क्रू मेंबर भी मौजूद थे। लैंडिंग के बाद विमान को तुरंत आइसोलेशन बे में खड़ा किया गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला गया। उनकी जांच और स्कैनिंग की गई ताकि किसी भी तरह का खतरा न रहे।
मौके पर बम निरोधक दस्ता (BDDS), CISF, पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की टीमें पहले से तैनात थीं। सुरक्षा एजेंसियों ने विमान की बारीकी से तलाशी ली, लेकिन जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।
जांच में यह साफ हो गया कि बम की सूचना महज एक अफवाह थी। वॉशरूम में मिला टिशू पेपर ही पूरे हड़कंप की वजह बना। हालांकि, इस अचानक बदली स्थिति के कारण यात्रियों में डर का माहौल जरूर बन गया था। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।
गौरतलब है कि हाल के समय में फ्लाइट्स को लेकर इस तरह की फर्जी बम धमकियों के मामले सामने आते रहे हैं, जिनकी वजह से कई बार विमानों की आपात लैंडिंग करानी पड़ी है। बाद में ये सभी धमकियां झूठी ही साबित हुई हैं।
IndiGo Airlines, Bomb Threat, Emergency Landing, Flight 6E 6650, Delhi to Bagdogra Flight, Lucknow Airport, Passenger Safety, Aviation Security, Emergency Landing, Safety Protocols, Security Clearance, Risk Mitigation, CISF, BDDS, Airport Security, Law Enforcement, Passenger Safety, Crew Alert, Hoax Bomb Threat, False Alarm, No Explosives Found, All Passengers Safe, Security Drill, Onboard Panic, Safe Evacuation, Passenger Screening, Fire Brigade, Emergency Services, Emergency Response, Crisis Handling, Flight Diversion Isolation Bay, Safety Inspection, Security Clearance, Aviation Security, Aircraft Safety, Bomb Threat Alert, Security Check, Emergency Protocol, ATC Alert,
#BreakingNews
#IndiGo
#AirportSecurity
#LucknowAirport
#DelhiToBagdogra
#Flight6650
#AirTravelAlert
#SecurityAlert
#PassengerSafety
#CISF
#BDDS
#ATC
#BombThreat
#EmergencyLanding
#AirTravel
#PassengerSafety
#FlightNews
#SecurityAlert
