जो नेपाल में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसकी पहचान सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां भी हैरान रह गईं। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान उत्तम कुमार श्रेष्ठा के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, यह व्यक्ति सिक्किम से पानीटंकी बॉर्डर के रास्ते नेपाल जाने की कोशिश कर रहा था। सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल के जवानों को उस पर शक हुआ। जिसके बाद कड़ी पूछताछ की गई।
पूछताछ के दौरान जो सच सामने आया, वह वाकई चौंकाने वाला था। जब जवानों ने उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से बरामद हुआ, नेपाल का नागरिकता पहचान पत्र और सिक्किम का भारतीय वोटर आईडी कार्ड, यानि, एक ही व्यक्ति के पास दो देशों की पहचान, इस पूरे मामले के बाद सशस्त्र सीमा बल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार व्यक्ति को खोरीबाड़ी पुलिस के हवाले कर दिया।
आज आरोपी को सिलीगुड़ी अनुमंडल अदालत में पेश किया गया, जहाँ पुलिस ने रिमांड की मांग की है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि, एक नेपाली नागरिक के पास भारतीय वोटर कार्ड कैसे आया, क्या इसके पीछे कोई बड़ा रैकेट काम कर रहा है। क्या यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। और आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।
Indo Nepal Border News,
India Nepal Border Arrest,
Dual Citizenship Case,
दोहरी नागरिकता मामला,
नेपाल नागरिक गिरफ्तार,
Indian Voter ID Fake,
फर्जी वोटर कार्ड मामला,
SSB Border Action,
सशस्त्र सीमा बल कार्रवाई,
Indo Nepal Border Security,
Sikkim Voter Card Case,
Panitanki Border News,
#BreakingNews #BigNews #BorderAlert #NationalSecurity #IndoNepalBorder #NepalCitizen #DualCitizenship #FakeVoterID #CitizenshipFraud #BorderSecurity #SSB #IndianVoterCard
