Breaking News

Breaking News
Loading...

 

नक्सलबाड़ी थाना क्षेत्र अन्तर्गत अटल चाय बागान मे तृणमूल व बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प।

नक्सलबाड़ी : नक्सलबाड़ी थाना क्षेत्र अन्तर्गत हाथीघीस्सा ग्राम पंचायत अटल चाय बागान महसिना जोत में बीती रात तृणमूल व बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प की ख़बर मिली है। 

हालांकि दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर हमले का आरोप - प्रत्यारोप लगाया है। तृणमूल कार्यकर्ता ने बताया की एक दुकान में बैठ कर कुछ लोग आपस में बातचीत कर रहे थे। 

इसी बीच बीजेपी के कई कार्यकर्ताओं ने अचानक हमला कर दिया। हमले में तृणमूल के कार्यकर्ता घायल हुए हैं। एक कार्यकर्ता हॉस्पिटल में इलाजरत है। 

इसे भी पढ़े :- भाजपा प्रत्याशी दुर्गा मुर्मु के विजय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अन्य वरीय भाजपा नेताओं ने किया खुशी व्यक्त।

इसको लेकर नक्सलबाड़ी थाने में मामला दर्ज किया जा चुका है। वही दूसरी ओर भाजपा के दिलीप बारोई ने उक्त घटना के संदर्भ में बताया की किसी बीजेपी कार्यकर्ता ने हमला नहीं किया है। 

यह तृणमूल कांग्रेस की सोची समझी साजिश है। बल्कि पिछले कई वर्षों से भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है।

ब्यूरो रिर्पोट : रोज खबर दुनियां।


Post a Comment

Previous Post Next Post