Breaking News

Breaking News
Loading...

 

खोरीबाड़ी ब्लॉक रानीगंज बिन्नाबारी मंडल भाजपा किसान मोर्चा की ओर से जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री प्रदान किया।

खोरीबाड़ी : खोरीबाड़ी ब्लॉक रानीगंज बिन्नाबारी मंडल भारतीय जनता किसान मोर्चा की ओर से आज जरूरतमंद लोगों के बीच खाद्य सामग्री प्रदान किया गया। 

संजय मंडल ने हमारे टीम से बात करते हुए बताया संगठन की ओर अधिकारी बस स्टैंड में कोरोना की समस्त नियमावली को मानते हुए जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री जिसमें रोजाना लगने वाला हर एक चीज दिया गया आज पूरा भारत वर्ष जिस प्रकार से कोरोना महामारी से जूझ रहा है। 

एवं इसके कारण आम जनता जो दिन मजदूरी कर खाते थे उनका बहुत ही बुरा परिस्थिति है। वह पेट भर खा भी नहीं पाते क्योंकि उनका इनकम स्रोत शून्य हो चुका है। इस दौरान हम लोगों ने उन जरूरतमंद लोगों को चयन कर उनके घर जा जाकर खाद्य सामग्री पहुंचाया। 

साथ ही कभी भी किसी प्रकार की आवश्यकता हो तो हम लोगों से संपर्क करें यथासंभव हम सभी आप लोगों के साथ खड़े रहेंगे यह आश्वासन भी दिया गया। 

यह कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पाटी रानीगंज बिना बारी किसान मोर्चा मंडल के सभापति संजय मंडल, चंचल घोष, छोटन प्रसाद, अरुण  राइ, तुस्तू सरकार एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ब्यूरो रिर्पोट : रोज खबर दुनियां

Post a Comment

Previous Post Next Post