Breaking News

Breaking News
Loading...

 

किन्नर समाज ने भी जरूरतमंद लोगों के लिए बीच मदद का हाथ बढ़ाया।

सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी कोरोना महामारी की चेन को तोड़ने के लिए पूरे राज्य में प्रतिबंध लगाए गए हैं। इस प्रतिबंध के दौरान सबसे ज्यादा दिक्कत परेशानी दिन कमाने एवं दिन खाने वाले लोगों को हो रही है। 

एक और जहां महामारी की चेन को तोड़ने के लिए राज्य एवं केंद्र सरकार अभी भी निर्देश जारी कर रहे हैं। वही उन सभी निर्देशिका पालन करते हुए पुलिस प्रशासन , जिला प्रशासन , नगर निगम , नगर पालिका एवं सामाजिक संस्थाएं मदद के लिए हाथ बढ़ा रही है।

तों वही किन्नर समाज भी जरूरतमंद लोगों के पास खड़ी हो रही है। बहुत सारे जगह पर किन्नर समाज की ओर से विभिन्न तरीके के कार्यक्रम किए गए हैं। 

इसी कड़ी में फिर से एक बार किन्नर समाज की ओर से सोना देवी अलाविया गुरुजी के सहयोगीता से चांदनी दीदी उर्फ चांदनी किन्नर की मौजूदगी में सिलीगुड़ी शहर के बगराकोट इलाके में जरूरतमंद लोगों के बीच खाद्य सामग्री पहुंचाई है। 

चांदनी दीदी उर्फ़ चांदनी किन्नर ने कहा है कि अगर कोई भी जरूरतमंद परिवार को किसी भी तरीके की दिक्कत परेशानी हो रही है। 

उनके पास किन्नर समाज हमेशा खड़ा रहेगा। बगराकोट इलाके में आज करीबन डेढ़ सौ परिवारों के बीच मदद का हाथ बढ़ाया है।

ब्यूरो रिर्पोट : रोज खबर दुनियां।

Post a Comment

Previous Post Next Post