Breaking News

Breaking News
Loading...

 

Sonu Sood The Real Hero | Biography hindi | Lifestyle | सोनू सूद की जीवनी

नाम : सोनू सूद

जन्म : 30 जुलाई १९७३

जन्म स्थान : मोगा, पंजाब

पिता का नाम : शक्ति सागर सूद

अवार्ड : बेस्ट परफॉर्मेंस इन नेगेटिव

सिनेमा जगत में विलेन का किरदार निभाने वाले मशहूर तथा हीरो की छवि रखने वाले सोनू सूद एक जानी मानी शख्सियत हैं। लेकिन रियल लाइफ में उदार तथा दयालू वेक्ति हैं। जिनोहने बहुत से लोगों का कल्याण kalyan किया है। साउथ इंडिया के सिनेमा से बॉलीवुड के गलियारों तक अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले सोनू सूद एक मशहूर एक्टर हैं। 

वे एक सफल अभिनेता के साथ-साथ फिल्म निर्माता भी है. सोनू सूद अलग-अलग भाषाओं जैसे कि हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और पंजाबी भाषा की कई दर्जन फिल्मों में काम कर चुके हैं। 

हाल ही में हुई कोरोना त्रासदी के समय में लोगों की हर प्रकार से मदद करकर सोनू सूद ने लोगों के दिल में एक अलग ही जगह बना ली। तो आइये दोस्तों जानने की कोसिस करते है सोनू सूद के जीवन की (sampurn jankari) सम्पूर्ण जानकारी

इसे भी पढ़े :- शाहिद भगत सिंह की जीवन गाथा

30 जुलाई 1973 को जन्मे मशहूर अभिनेता सोनू सूद पंजाब प्रांत के मोगा से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा (education) मोगा के सेक्रेड हार्ट स्कूल से की और अपनी कॉलेज की शिक्षा व्हाई.सी.सी नागपुर से की और मॉडलिंग के लिए यशवंतराव चव्हाण कॉलेज में एडमिशन लिया। सोनू सूद को इलेक्ट्रॉनिक में इंजिनीरिंग की डिग्री प्राप्त है। 

सोनू के पिता शक्ति सागर सूद पेशे से एक एंटरप्रेन्योर थे और माता सरोज सूद एक अध्यापिका थीं। सोनू की 2 बहनें भी हैं मालविका सूद और मोनिका सूद. सोनू जब अपनी इंजिनीरिंग की पढ़ाई कर रहे थे तब उनकी मुलाकात सोनाली से हुई और 25 सितम्बर 1996 में उन्होंने सोनाली से शादी कर ली उनके दो बेटे भी हैं। 

सोनू ने शुरूआती दौर में अपनी जीविका चलाने के लिए मॉडल के रूप में काम किया, पर उनकी अभिनेता बनने की चाहत थी. फिर वर्ष 1999 में सोनू सूद ने तमिल भाषा की फिल्म कालजघर से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया. इसके बाद वे तेलुगु भाषा की फिल्म हैंड्स-अप में विलेन के किरदार में नजर आए. इसके बाद लगातार एक के बाद एक फिल्मों में उनका दौर जारी रहा और उन्होंने हिंदी फिल्मों में अभिनय आरंभ किया।

इसे भी पढ़े :- प्रथम भारतीय स्वतंत्रता सेनानी मंगल पाण्डेय के जीवन की सम्पूर्ण जानकारी

2002 में उन्होंने शहीद-ए-आजम फिल्म में भगत सिंह के किरदार से बॉलीवुड जगत में अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई फिल्मों में उनोहने लगातार काम किया, 2010 में आई दबंग फिल्म में उनके द्वारा निभाए गए किरदार छेदी सिंह से सोनू को काफी लोकप्रियता मिली। 

बॉलीवुड में उन्हें दबंग फिल्म में निभाए गए छेदी सिंह के किरदार के लिए साल 2009 में बेस्ट परफॉर्मेंस इन नेगेटिव रोल की श्रेणी में आईफा अवार्ड और अप्सरा अवार्ड मिला। इसके अतिरिक्त तेलुगू ब्लॉकबस्टर रही मूवी अरुंधति के लिए भी वर्ष 2009 में उन्हें बेस्ट विलेन के किरदार की श्रेणी में आंध्र प्रदेश राज्य का नंदी अवार्ड प्रदान किया गया। साल 2012 में उन्हें बेस्ट विलेन के लिए सीमा अवार्ड भी मिला हैं। 

सोनू सूद अपनी लंबाई के लिए भी जाने जाते हैं ,उनकी लंबाई महानायक अमिताभ बच्चन से 1 इंच ज्यादा है उनकी लंबाई 6 फ़ीट 1 इंच है। तो धन्यवाद दोस्तों यह वीडियो आप सभी को कैसा लगा कमेंट में जरुर बताय अगर अच्छा लगा हो तो लाइक करें अपने दोस्तो को शेयर करें। 

अभी तक आपलोगो ने हमारे चेन्नल को फोल्ल्वो नहीं किया है तो चेन्नल को फोल्ल्वो कर ले। तो धन्याबाद दोस्तो मिलते हैं आने वाले ब्लॉग में। 

जय हिंद जय भारत।                                                  

Post a Comment

Previous Post Next Post