Breaking News

Breaking News
Loading...

 

पारिवारिक विवाद की वजह से एक व्यक्ति पर एक महिला सहित दो लोगों के हत्या का आरोप।

खोरीबाड़ी : पारिवारिक विवाद की वजह से एक व्यक्ति पर एक महिला सहित दो लोगों के हत्या का आरोप लगा है। घटना खोरीबाड़ी थाना अन्तर्गत शचींद्र चंद्र चाय बागान के दीपा लाइन क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी अनुसार सोमवार देर शाम मारियानुस नामक व्यक्ति ने महरू उरांव, पेना उरांव तथा अल्बर्ट मिंज पर हमला कर दिया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मद्देनजर इसकी सूचना खोरीबाड़ी थाना को दिया गया। 

स्वतंत्रता दिवस से पहले बागडोगरा में सभी छोटे बाड़े वाहन को रोक कर किया गया नाका चेकिंग।

सूचना मिलते ही खोरीबाड़ी थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। घायल तीनों को खोरीबाड़ी ग्रामीण अस्पताल में लाया गया। चिकित्सक ने महरू उरांव तथा पेना उरांव को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल अल्बर्ट मिंज को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां देर रात अल्बर्ट मिंज की भी मृत्यु हो गई। 

इस घटना क्रम में आरोपी मारियानुस को आज सिलीगुड़ी न्यायालय में पेश किया गया। साथ ही खोरीबाड़ी थाने ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

ब्यूरो रिपोर्ट : रोज खबर दुनियां।

Post a Comment

Previous Post Next Post