Breaking News

Breaking News
Loading...

 

लगातार हो रही बारिश से मेची नदी का जलस्तर बढ़ा, खोरीबाड़ी के बिभिन्य इलाकों में बाढ़ की स्थिति।

खोरीबाड़ी : लगातार हो रही बारिश से मेची नदी का जलस्तर बढ़ने से खोरीबाड़ी प्रखंड अन्तर्गत बिन्नाबाड़ी पंचायत के डांगुजोत में बीती रात करीब डेढ़ बजे पानी घुसने से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। 

स्थानीय निवासी भोला शाह ने बताया गांव के लगभग सभी घरों में पानी घुस गया। रात से ही लोग काफी भयभीत है। घरों व दुकानों में रखे आवश्यक सामान काफी मात्रा में बर्बाद हो गया। 

ग्रामीणों ने प्रशासनिक पदाधिकारियों से तत्काल कदम उठाते हुए सहायता करने की मांग की है। दुकानदार पप्पू स्वर्णकार ने बताया दुकान में रखा काफी मात्रा में सामान बर्बाद हो गया। 

मोहम्मद हाफिज ने बताया बीती रात करीब डेढ़ बजे मेची नदी का पानी गांव में घुसने का आभास हुआ। देखते ही देखते घरों, दुकानों में घुटने भर पानी भर गया। इसके बाद गांव में हलचल सा मच गया। जान बचाने के लिए लोग ऊंचे स्थानों की ओर भागने लगे। 

मवेशियों को घर से निकालकर ऊंचे स्थानों पर रखने में जुट गए। गांव का सभी रास्ता नदी में तब्दील हो गया। मेची नदी का जलस्तर बढ़ने से सैकड़ों बीघा में लगी धान की फसल भी नष्ट होने संभावना है। 

वहीं खोरीबाड़ी बीडीओ निरंजन बर्मन ने बताया स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। तत्काल ग्रामीणों के लिए पेयजल व सूखा खाद्य सामाग्री का इंतजाम किया जा रहा है। 

हालांकि जलस्तर में धीरे धीरे कमी आ रही है। वहीं दूसरी ओर डांगुजोत, भातगांव, भक्सरभिट्टा आदि एसएसबी कैम्पों में भी पानी घुस गया।

ब्यूरो रिपोर्ट : रोज ख़बर दुनियां।

Post a Comment

Previous Post Next Post