Breaking News

Breaking News
Loading...

 

भारी वर्षा के कारण मुसीबतों का सामना कर रहे लगभग 300 परिवारों से मिलने पहुंचे विधायक दुर्गा मुर्मू।

खोरीबाड़ी : भारी वर्षा होने के कारण आधी रातों में मुसीबतों का सामना कर रहे खोरीबाड़ी प्रखंड अन्तर्गत बिन्नाबाड़ी पंचायत के डांगुजोत गांव के लगभग 300 परिवारों से मिलने बुधवार को स्थानीय विधायक दुर्गा मुर्मू पहुंचे। 

स्थानीय विधायक घर घर जाकर लोगों के साथ मुलाकात की एवं उनके सुख दुख में उनके साथ खड़े होने का आश्वासन दिया। वहीं गांव वालों ने भी काफी दुख तकलीफ विधायक से साझा किया। 

इस दौरान गांव वालों में काफी निराशा दिखाई दी। ग्रामीणों ने अपने दर्द को विधायक के सामने रखें। विधायक ने समस्या समाधान करने को लेकर उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया। 

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी नेशनल काउंसिल मेंबर गणेश चंद्र देव नाथ, मंडल अध्यक्ष भोलानाथ सिद्धा, महासचिव  संतोष राय, सचिव निरेन बर्मन, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनिल राय, 

किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष संजय कुमार मंडल, किसान मोर्चा सचिव सुधीर मंडल एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष मनीषा सरकार सहित स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ब्यूरो रिपोर्ट : रोज ख़बर दुनियां।

Post a Comment

Previous Post Next Post