Breaking News

Breaking News
Loading...

 

बतासी अस्पताल में तोड़फोड़ के 5 दिनों के बाद आपातकालीन और इनडोर सेवा फिर से चालू।

खोरीबाड़ी : 5 दिनों के बाद, खारीबाड़ी के  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आपातकालीन और इनडोर सेवा को फिर से सुचारू रूप से खोल दिया गया। बतासी अंधारू जोत में हाथी के हमले में एक महिला के मारे जाने के बाद 25 नवंबर को अस्पताल में तोड़फोड़ की गई थी।  

चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को प्रताड़ित किया गया था।  शिकायत दर्ज होने के बाद खरीबाड़ी पुलिस ने दो लोगो को गिरफ्तार भी किया है। अस्पताल की आपातकालीन और इनडोर सेवा बाधित होने के बाद सेवा सामान्य हो गई। सेवा सामान्य होने पर डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को खारीबाड़ी प्रखंड युवा तृणमूल कांग्रेस की ओर से स्वागत किया गया। 

प्रखंड युवा अध्यक्ष किशोरी मोहन सिंह ने बताते हुए कहा कि आने वाले दिनों में स्वास्थ्य कर्मियों के मनोबल बढ़ाने और उनके साथ रहने का आश्वासन भी दिया गया। उन्होंने कहा कि सेवा 5 दिनों के बाद शुरू की गई है।  जिन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया, उन सभी पर पुलिस करी कारवाही कर रही है। 

साथ ही पुलिस आरोपी को गिरफ्तार किया है। और आने वाले दिनों में अस्पताल सामान्य रूप से चलेगा। स्वागत और आश्वासन पाकर डॉक्टर डॉ. रिजवी फूट-फूट कर रो पड़े। बतासी अस्पताल के सभी स्वस्थ कर्मी खारीबाड़ी प्रखंड युवा तृणमूल कांग्रेस को धन्यवाद देते हुए सहनाबुति जताई। 

ब्यूरो रिपोर्ट : रोज खबर दुनियां।

Post a Comment

Previous Post Next Post