Breaking News

Breaking News
Loading...

 

सिलीगुड़ी अनुमंडल में तत्काल त्रिस्तरीय चुनाव कराने की मांग को लेकर भाजपा ने किया धरना प्रदर्शन।

खोरीबाड़ी : सिलीगुड़ी अनुमंडल में तत्काल त्रिस्तरीय चुनाव कराने की मांग को लेकर भाजपा ने किया धरना प्रदर्शन। खोरीबाड़ी में खोरीबाड़ी-बुरागंज मंडल कमेटी ने नौ नोट सिर्फ वोटों की मांग करते हुए खोरीबाड़ी चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। 

इस प्रदर्शन में मंडल अध्यक्ष कल्याण कुमार प्रसाद, युवा अध्यक्ष तरुण सिंह, अरुण दास सहित सभी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। युवा अध्यक्ष तरुण सिंह ने कहा कि कोलकाता नगर निगम चुनाव समय पर होने के बावजूद सिलीगुड़ी अनुमंडल पंचायत का चुनाव नहीं हो रहा है।  

सिलीगुड़ी अनुमंडल के अधिकतर बूथों पर भाजपा सत्ता में है। और हमारे वोट को पीछे धकेला जा रहा है। हालांकि भाजपा चुनाव में अकेले बोर्ड बनाएगी।

ब्यूरो रिपोर्ट : रोज खबर दुनियां।

Post a Comment

Previous Post Next Post