खोरीबाड़ी : नेपाल में अवैध रूप से प्रवेश करने से पहले भारत-नेपाल सीमा पर नेपाली मूल के दो अमेरिकी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया।
एसएसबी के जवानों ने आरोपी को गिरफ्तार कर खारीबाड़ी पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी को आज सिलीगुड़ी कोर्ट भेजा गया। संदिग्धों के नाम कपिल अधिकारी और भबानी प्रसाद सुबेदी हैं।
पहले भी भारत-नेपाल सीमा पर इस तरह के कई अवैध प्रवेश के मामले में एसएसबी के जवानों द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है।
कल ताइवान की एक महिला की गिरफ्तारी के बाद खुपिया विभाग ने दो अमेरिकी नागरिकों की गिरफ्तारी की जांच शुरू कर दी है।
ब्यूरो रिपोर्ट : रोज खबर दुनियां।
Post a Comment