Breaking News

Breaking News
Loading...

 

रनवे की समस्या के कारण बागडोगरा हवाई अड्डे पर फिर से रद्द हुई उड़ान सेवा।

सिलीगुड़ी : रनवे की समस्या के कारण बागडोगरा हवाई अड्डे पर फिर से रद्द हुई उड़ान सेवा। यात्रियों को भरी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

मंगलवार की सुबह बारिश के कारण रनवे पर दरारें दिखी जिससे कि विमान को उड़ान भरने में दिक्कत आ गई। सूत्रों के मुताबिक, उड़ान सेवा को चार घंटे के लिए निलंबित कर दिया गया है। 

यही समस्या 15 मार्च को बागडोगरा हवाई अड्डे के रनवे पर आई दरार के बाद सभी उड़ाने रद्द कर दी गई थी। अधिकारियों ने यात्रियों की परेशानी से बचने के लिए हवाई अड्डे पर कुर्सियां ​​लगानी शुरू कर दी। 

बागडोगरा हवाई अड्डे के अधिकारी सुब्रमणि पी ने जानकारी देते हुए कहा कि दोपहर 12 बजे से उड़ान सेवा बंद की गई है। इस दिन कुल 28 जोड़ी विमान थे जिनमें से 21 जोड़े रद्द कर दिए गए। आज सुबह 7 विमान उतरे हैं। 

और 5 विमान उड़ान भरे हैं। लेकिन 2 विमान रनवे पर रुकी हुई हैं। रनवे का काम पूरा होने पर दो उड़ान भरेंगे। रनवे की समस्या को लेकर यात्रियों ने बार-बार नाराजगी जताई है। 

हलाकी रनवे के मरम्मत के लिए बागडोगरा हवाई अड्डे पर उड़ान सेवा को 11 अप्रैल से 15 दिनों के लिए पूरी तरह से बंद करने का आदेश दिया गया है।

ब्यूरो रिपोर्ट : रोज खबर दुनियां।

Post a Comment

Previous Post Next Post