Breaking News

Breaking News
Loading...

 

फिर बरामद हुआ मछली पकड़ने वाले जाल से 8 फीट लंबा अजगर।

बागडोगरा : बागडोगरा वन विभाग के कर्मचारियों ने कुछ दिन पहले ही केस्टोपुर क्षेत्र अंतर्गत जाल में फंसे एक अजगर को बरामद किया था। 

आज फिर बागडोगरा वन विभाग के कर्मचारी रूपम मित्रा, स्थानीय द्विप घोष और सुभाषिस पाल के नेतृत्व में केस्टोपुर चौपुकुरिया क्षेत्र के एक खेत से जाल में फंसे अजगर को बचाया गया। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चौपुकुरिया इलाके में स्थानीय लोगों ने अजगर को खेत में मछली पकड़ने वाले जाल में फंसा देखा। इसके बाद बागडोगरा वन विभाग को सूचना दी गई। 

हालाकी जाल से निकले गए अजगर की लंबाई करीब 8 फीट है। इस इलाके के आस पास घने जंगल होने के कारण, आए दिन इस तरह की घटना देखने को मिलती रहती है। 

वन विभाग के कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से अजगर को रेस्क्यू कर घने जंगल में छोड़ दिया है। 

ब्यूरो रिपोर्ट : रोज खबर दुनियां।

Post a Comment

Previous Post Next Post