Breaking News

Breaking News
Loading...

 

उच्च न्यायालय के आदेश पर अवैध निर्माण पर चलाया गया प्रशासन का बुलडोजर।

खोरीबाड़ी: माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के बाद शुक्रवार को पीडब्लू के पास नेशनल हाईवे 327 ई के बगल में बने अवैध निर्माण पर प्रशासन का बुलडोजर चला। बुलडोजर की सहायता से अवैध निर्माण को हटाया गया। 

जानकारी देते हुए उच्च न्यायालय में अपील दायर किए याचिकाकर्ता राजू प्रसाद ने बताया हाईवे के बगल में मेरा जमीन है। परंतु हाईवे और मेरे जमीन के बीच में पीडब्लूडी जमीन पर अवैध रूप से धर्मकांटा लगाया गया था। 

इसको लेकर पीडब्लूडी में शिकायत किए। शिकायत के बाद भी किसी प्रकार का कार्यवाई नहीं किया गया। इसको लेकर प्रशासन से कई बार गुहार लगाया गया परंतु अवैध निर्माण नहीं हटाया गया। 

मद्देनजर उक्त मामले को लेकर उच्च न्यायालय में अवैध निर्माण हटाने का अपील दायर किया गया। इसके बाद धर्म कांटा को हटा दिया गया परंतु जमीन को पूर्ण रूप से खाली नहीं किया गया। यहाँ तक की मिट्टी भरने के बाद जलनिकासी पूर्ण रूप से बंद हो गया था। 

उच्च न्यायालय से अवैध निर्माण हटाने का आदेश दिया गया। वहीं मैजिस्ट्रेट इंजीनियर तापस कुमार पाल ने बताया हाई कोर्ट के आदेशानुसार कार्य किया जा रहा है।

ब्यूरो रिपोर्ट : रोज खबर दुनियां।

Post a Comment

Previous Post Next Post