Breaking News

Breaking News
Loading...

 

देवर का शव भाभी के घर से बरामद, शव मिलने से इलाके में सनसनी।

खोरीबाड़ी : देवर का शव भाभी के घर से बरामद किया गया। खोरीबाड़ी प्रखंड बिन्नाबारी ग्राम पंचायत के सोनापिंडी में घर में एक शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। 

स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार रात में मां को घर छोड़ कर भाभी के घर लौटने पर सुबह शव बरामद किया गया। शव को देख पूरे इलाके में कोहराम मच गया। 

मृतक का नाम मुतंगाराम मुर्मू 30 साल बताया जा रहा है। मृतक के सिर और कान में चोट के निशान हैं। पुलिस को शक है कि हत्या धारदार हथियार से की गई है। 

घटना के बाद से मृतक की भाभी लक्ष्मी मुर्मू फरार है। घटना के बाद से पूरे इलाके में मातम छा गया है। खोरीबाड़ी थाने की पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। 

शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया है।

ब्यूरो रिपोर्ट : रोज ख़बर दुनियां।

Post a Comment

Previous Post Next Post