Breaking News

Breaking News
Loading...

 

धान की खेत से अजगर बरामद, किसान परेशान।

नक्सलबाड़ी : बुधवार को नक्सलबाड़ी प्रखंड अंतर्गत मनीराम ग्राम पंचायत के सुरजबर इलाके में धान के खेत से एक विशालकाय अजगर बरामद किया गया है। मिली जानकारी अनुसार सूरजवर इलाके में किसान मेची नदी के किनारे धान की कटाई कर रहे थे। 

धान काटते समय उन्हें धान के खेत में उक्त अजगर को देखा। इसके बाद इसकी जानकारी केलाबाड़ी वन विभाग को दी गई। खबर मिलते ही वन विभाग मौके पर पहुंचे और अजगर को बरामद किया। वहीं किसानों ने बताया धान की खेत में अजगर देखे से इलाके में हलचल मच गया। 

किसानों का कहना है की आए दिन जंगली हाथियों के द्वारा धान की फसल को क्षति किए जाने से काफी परेशान है। वहीं अब अजगर के द्वारा भी धान की फसल को क्षति किए जाने की संभावना है। संबंधित पदाधिकारियों से किसानों के हित में अविलंब उचित कदम उठाने का अपील किया है।

ब्यूरो रिपोर्ट : रोज ख़बर दुनियां।

Post a Comment

Previous Post Next Post